उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हनुमानपुर कंजरनडेरा गांव में शनिवार को ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपनी नाराज पत्नी को मनाकर वापस घर ले जाने के लिए करीब तीन दिन पहले ससुराल आया था। शनिवार को उसका शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कौशांबी जनपद के मंझनपुर निवासी 45 वर्षीय बल्लू के रूप में हुई है। बताया गया कि उसकी शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हनुमानपुर कंजरनडेरा निवासी युवती से हुई थी। दंपति के दो बच्चे भी हैं। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी करीब एक सप्ताह पहले नाराज होकर अपने मायके चली आई थी। पत्नी को मनाकर वापस घर ले जाने के लिए बल्लू तीन दिन पहले अपनी ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान शुक्रवार देर रात उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। शनिवार सुबह शव मिलते ही हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर थरियांव पुलिस मौके पर पहुंची व घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाई होगी। फिलहाल युवक की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share