उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के आलमपुर गाँव में शुक्रवार की शाम अचानक आकाशीय बिजली गिरने से खेत गया किसान उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार आलमपुर गांव निवासी स्व0 हरि प्रसाद यादव का 45 वर्षीय पुत्र देवनारायण यादव शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े आठ बजे खेत की ओर गए थे। तभी बारिश के दौरान अचानक बिजली चमकी और उसके ऊपर गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भतीजे राजेश कुमार ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

