उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के अलीमऊ गाँव के समीप रविवार की सुबह लोडर की चपेट में आ जाने से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार अलीमऊ गांव निवासी मेंडी लाल का 56 वर्षीय पुत्र चेतराम मौर्या सुबह लगभग 10ः30 बजे बाइक से सामान लेने जा रहा था। तभी गांव के समीप ही तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share