उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अभयपुर व आशापुर, मजरे औसेरीखेड़ा, मदारपुर, बिंदकी फार्म, बड़ा खेड़ा, सननहा, कालीकुंडी, नया खेड़ा, सदनहा, बिंदकी फॉर्म सहित आसपास के ग्रामों में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लगभग 646 बाढ़ राहत किटों का वितरित किया गया। विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के द्वारा राहत सामग्री वितरण किया गया। इस दौरान विधायक ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुणकुमार शुक्ला, तहसीलदार धीरज त्रिपाठी, महेश सिंह, वर्तमान अभयपुर प्रधान रामदास निषाद एवं प्रधान आशापुर ओम नारायण कश्यप सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। राहत किट प्राप्त होने पर ग्रामीणों के चेहरे खिले प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें तत्काल सहायता प्रदान करना रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share