उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के मोहल्ला कटरा में रविवार सुबह घर में काम कर रही महिला करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। चीख पुकार सुनकर परिजन पहुंचे और महिला को करंट से अलग कर उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी बीरेश की 23 वर्षीय पत्नी रोशनी कश्यप रविवार सुबह करीब आठ बजे घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही गिर पड़ी। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए बिन्दकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share