उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बनपुरवा गाँव की मोड़ के समीप रविवार सुबह पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया है। जानकारी के अनुसार बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र के मर्का निवासी छोटेलाल का 23 वर्षीय पुत्र राजेश पासवान और भवानीदीन यादव का 40 वर्षीय पुत्र अवधेश कुमार यादव निवासी मोहम्मदपुर, थाना गाजीपुर के साथ बाइक से अपनी ससुराल रामपुर थरियांव से मर्का गांव लौट रहे थे। सुबह करीब नौ बजे बनपुरवा गाँव की मोड़ के समीप उनकी बाइक सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय खालिस पहुंचाया। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share