उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपदीय साइबर सेल व थाना जहानाबाद द्वारा आम जनमानस को फर्जी पुलिस अधिकारी व अन्य जांच एजेंसियों का अधिकारी बनकर लोगों को गिरफ्तारी का भय दिखा कर साइबर ठगी करने वाले गैंग से सम्बन्धित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।जनपदीय साइबर सेल द्वारा दिनांक 27.09.2026 को संदिग्ध मोबाइल नम्बरों, बैंक खातों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जांच/सत्यापन के क्रम में संकलित अभिलेखीय एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जनपद फतेहपुर के थाना जहानाबाद अन्तर्गत ग्राम नारायणपुर में स्वयं को पुलिस अधिकारी/पुलिस कर्मचारी बताकर आमजन को फोन कर मुकदमा दर्ज होने, गिरफ्तारी एवं आजीवन कारावास आदि की धमकी देकर भयभीत करते हुए वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस थाना पर मु०अ०सं० 23/2026 धारा 318(4), 308(7), 112, 3(5) बीएनएस एवं 66C, 66D आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में साइबर अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर/साइबर के कुशल नेतृत्व में जनपदीय साइबर सेल व थाना जहानाबाद द्वारा वित्तीय धोखाधड़ी कारित करने के वाले गिरोह को दिनाँक 27.09.2026 गिरोह के जहानाबाद थानां क्षेत्र के नारायणपुर मजरे कलाना गाँव निवासी रामशंकर का 27 वर्षीय पुत्र अंकित सिंह गाँव निवासी सूरजभान का 21 वर्षीय पुत्र संतोष और गाँव निवासी स्व० करन सिंह का 24 वर्षीय पुत्र सनी उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड व लैपटॉप बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 23/2026 धारा 318(4), 308(7), 112, 3(5) बीएनएस व 66C, 66D IT ACT पंजीकृत कर विधिक अनुक्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के आदेश के अनुक्रम में जिला कारागार भेजा गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियो द्वारा बताया गया कि हम अपने आप को फर्जी पुलिस अधिकारी/पुलिस कर्मचारी बताकर आम लोगों को फोन करते हैं तथा मुकदमा दर्ज होने, गिरफ्तारी कर आजीवन कारावास आदि व अन्य कानूनी कार्यवाई का भय दिखाकर आम जनमानस से वित्तीय धोखाधड़ करते है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share