उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव में शनिवार दोपहर मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 28 वर्षीय अभिषेक भारती की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा 17 वर्षीय वैभव घायल हो गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार कुंभीपुर गांव निवासी अभिषेक वाराणसी की एक दवा कंपनी में बिलिंग मैनेजर थे। शनिवार को वह पड़ोसी महेंद्र कुमार के बेटे वैभव को लेकर बाइक से खागा गए थे। लौटते समय सरसई गांव के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। परिजन दोनों को सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। वैभव का इलाज चल रहा है। अभिषेक के दादा रोशन लाल ने बताया कि उनकी शादी दो साल पहले पूजा से हुई थी। उनका डेढ़ साल का बेटा सिद्धार्थ और मां आरती देवी हैं। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन और ट्रैक्टरों की आवाजाही को लेकर भी ग्रामीणों में चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि हेलमेट पहने होते तो शायद अभिषेक की जान बच सकती थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share