उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर नगर पंचायत स्थित राजमहल में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में आहुतियों के उपरांत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्म की कथा का संगीतमय एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया। आचार्य सिद्धार्थ मोहन मिश्रा ने कथा सुनाते हुए बताया कि सूर्यवंशी इक्ष्वाकु वंश के चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ अयोध्या के राजा थे। उनकी तीन रानियां कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा थीं, लेकिन उन्हें कोई संतान नहीं थी। पुत्र प्राप्ति के लिए गुरु वशिष्ठ की सलाह पर ऋषि श्रृंगी द्वारा पुत्रकामेष्टि यज्ञ कराया गया। यज्ञ के प्रभाव से अग्निदेव दिव्य खीर लेकर प्रकट हुए, जिसे राजा दशरथ ने अपनी तीनों रानियों को वितरित किया। इसके प्रभाव से चैत्र शुक्ल नवमी को पुनर्वसु नक्षत्र, कर्क लग्न और अभिजीत मुहूर्त में माता कौशल्या के गर्भ से भगवान श्रीराम का जन्म हुआ। वहीं माता कैकेयी से भरत तथा माता सुमित्रा से लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। भगवान श्रीराम के जन्म की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा महंत राधेमोहन जी महाराज एवं यज्ञ संयोजक कुलदीप जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रही है। यज्ञ के यजमान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह हैं। संगीतमय कथा में सितार वादक राजू, नाल वादक मनीष पांडेय तथा आचार्य सूरज तिवारी, रत्नेश और मयंक ने संगत की। इस दौरान सुरुचि, उमा, मधु, ज्योति, रेखा, बिट्टू, पप्पू सिंह, अशोक सिंह, जगतपाल मिश्रा, घनश्याम, शिवकरण विश्वकर्मा, अनुज शिवमोहन गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रामकथा का रसपान किया। आयोजकों के अनुसार कथा का शुभारंभ 11 नवंबर को मंगलाचरण एवं कलश यात्रा के साथ हुआ था, जिसका समापन 19 नवंबर को होगा। वहीं 20 नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
