उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थानां क्षेत्र के कोराई गाँव के रेलवे ओवर ब्रिज के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मन्झुपुर गाँव निवासी रमेश चंद का 30 वर्षीय पुत्र अंकित बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कोराई गाँव के रेलवे ओवर ब्रिज के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना फोन कर सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट राम सिंह ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अल्लीपुर मेडिकल।कॉलेज पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
