उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के पल्लावा गाँव में महिला ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पल्लावा गांव निवासी शिवकुमार जो वर्तमान समय में लोधियाना में नौकरी कर रहा है। जबकि उसकी 22 वर्षीय पत्नी फूलारानी ससुराल में है बताते है कि शुक्रवार की शाम संदिग्ध अवस्था में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टा मार्टम में हाउस में मृतका का जेठ दीपक ने दी है। मृतका की शादी 9 माह पूर्व हुयी थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
