उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान यदि कहीं सड़क क्षतिग्रस्त हुई है और उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है तो ग्रामीण इसकी सूचना जल सारथी ऐप के माध्यम से दे सकते हैं। ऐप पर सड़क की मौके से फोटो और वीडियो अपलोड कर शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित अधिकारियों द्वारा सड़क की पुनर्स्थापना के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिले में पेयजलापूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने के दौरान करीब 5004 किलोमीटर सड़क खोदी गई, जिसमें से अब तक 4920 किलोमीटर सड़कों की पुनर्स्थापना कराई जा चुकी है। शेष सड़कों को भी निर्धारित मानकों के अनुरूप दुरुस्त कराने की कार्रवाई की जा रही है। पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क को पूर्व की स्थिति में बहाल करना संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है। पुनर्स्थापना कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा न हो। सड़क पुनर्स्थापना कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के साथ जिम्मेदार अभियंता की जवाबदेही भी तय की जाएगी। कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।, जल सारथी ऐप पर ऐसे दर्ज करें शिकायत, यदि आपके गांव में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़क खोदी गई है और अब तक उसकी मरम्मत नहीं हुई है तो जल सारथी ऐप पर मौके की फोटो और वीडियो अपलोड कर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।, पेयजल योजनाओं के कार्यों में गुणवत्ता पर जोर, अधिशासी अभियंता अनुराग गौतम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिन स्थानों पर अभी तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो सकी है, वहां लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है। योजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की पुनर्स्थापना पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
