उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक मीरपुर गांव में युवती अपने घर में घरेलू काम कर रही थी। तभी वह कटे हुए बिजली के तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक मीरपुर गांव निवासी कुल्लू की 21 वर्षीय पुत्री अर्चना देवी घर में घरेलू काम कर रही थी। तभी घर मे रखे फर्राटा पंखे के कटे हुए तार पर उसका पैर पड़ गया। जिससे वह तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको करंट से अलग कर इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने युवती की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट अमर सिंह के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

