उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपदीय सर्विलांस सेल एवं बिन्दकी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सरकारी राशन कोटा व सरकारी कालोनी आवंटित कराने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ठगी करने वाले ₹50,000/- के इनामिया वांछित को गिरफ्तार किया गया। बिन्दकी कोतवाली पर वादिनी सपना देवी पत्नी कृष्ण प्रताप सिंह कुशारा गाँव निवासिनी की तहरीर एवं जांच आख्या के आधार पर दिनांक 22.02.2026 को मु0अ0सं0 54/2026 धारा 319 (2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/316(2)/352/351 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अभियोग में वांछित अभियुक्त निखिल विश्वकर्मा द्वारा सरकारी राशन कोटा एवं सरकारी कालोनी आवंटित कराने का प्रलोभन देकर वादिनी एवं अन्य महिलाओं से धनराशि प्राप्त करने तथा फर्जी/कूटरचित दस्तावेज उपलब्ध कराने का आरोप है। जांच के दौरान आवेदिकागण द्वारा उपलब्ध कराये गये लेन-देन संबंधी साक्ष्यों एवं जिला पूर्ति निरीक्षक की आख्या से आरोपों की प्रथम दृष्टया पुष्टि होने पर अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त निखिल विश्वकर्मा लगातार वांछित चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पूर्व में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था, जिसे बाद में पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज द्वारा बढ़ाकर ₹50,000/- कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बिंदकी के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय सर्विलांस सेल एवं थाना बिन्दकी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अथक प्रयास एवं सतत सुरागरसी-पतारसी के फलस्वरूप ₹50,000/- के इनामिया वांछित कानपुर जनपद के हनुमन्त विहार थानां क्षेत्र के नौबस्ता दक्षिणी योगेन्द्र विहार मकान नम्बर 1461 निवासी रामकिशोर विश्वकर्मा का 29 निखिल विश्वकर्मा उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

सरकारी राशन कोटा व कालोनी के फर्जी दस्तावेज से धोखाधड़ी करने वाला 50 हज़ार का वांछित इनामिया गिरफ्तार
