उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के टॉल प्लाजा के समीप अचानक सामने आए बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक सावर दम्पत्ति रोड पर गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गौरी चदौरा गांव निवासी सूरजपाल सोनकर का 33 वर्षीय पुत्र दुर्गेश सोनकर अपनी 26 वर्षीय पत्नी जानकी देवी को बाइक पर सवार कर शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप पहुंची तभी अचानक सामने आए बच्चों को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई।

जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। हादसे की जानकारी टोल प्लाजा पर मौजूद 1033 एम्बुलेन्स को हुई तो मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी सतेंद्र व पायलेट अजीत यादव ने घायल दम्पत्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

