उत्तर फतेहपुर जिले के चांदपुर थानां पुलिस द्वारा अन्तर जनपदीय बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया थाना चांदपुर, जाफरगंज, सुल्तानपुर घोष, खागा क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 04 शातिरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 27 अदद छोटी-बड़ी बैट्री, चोरी में उपयोग 02 चार पहिया वाहन, चोरी के उपकरण एवं 6,040/- रुपये बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा गिरफ्तार करने वाली टीम को 25,000 के इनाम से पुरस्कृत किया गया। चांदपुर थानां क्षेत्र में 28/29.08.2026 की रात्रि में मकन्दीपुर गाँव निवासी वादी के दरवाजे पर खड़े ई-रिक्शा की चार्जिंग में लगी 2 बैटरी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई जिसके संबंध में थाना चाँदपुर पर मु0अ0स0-166/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। दिनांक 26/27.08.2026 को थाना चांदपुर क्षेत्रांतर्गत मौजा मदरी स्थित सीमेंट जाली एवं पाइप निर्माण फैक्ट्री के कमरों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा 5 बैटरी,1 इनवर्टर, ट्रैक्टर का जैक व अन्य उपकरण चोरी कर लिए गए, जिसके संबंध में थाना चाँदपुर पर मु0 अ0 स0- 175/2026 धारा 331 (4), 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। दिनांक 23/24.09.2026 की रात्रि में थाना चांदपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम रुरा मजरे मकरन्दपुर से चार्जिंग में लगी बैटरी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई, जिसके संबंध में थाना चाँदपुर पर मु0 अ0 स0 -0176/2026 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। दिनांक 23/24.09.2026 की रात्रि में थाना चांदपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मकरन्दपुर निवासी वादी का बैटरी ई-रिक्शा प्लाट में खड़ा था, जिसकी चारों बैटरी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई, जिसके संबंध में थाना चाँदपुर पर मु०अ०स० 0177/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। दिनांक 28/29.08.2026 की रात्रि में थाना जाफरगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम मऊदेव वृन्दावन धर्मकांटा कैम्पस के पास खड़े ई-रिक्शा के चारों बैटरे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए, जिसके संबंध में थाना जाफरगंज पर मु0अ0स0 0147/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। दिनांक 23.08.2026 की रात्रि में थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्रान्तर्गत ग्राम प्रेमनगर भादर रोड स्थित दरवाजे के पास खड़े ई-रिक्शा से चार बैटरी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई, जिसके संबंध में दिनांक 24.09.2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सुल्तानपुर घोष पर मु0अ0सं0 116/2026 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। दिनांक 23.08.2026 की रात्रि में थाना खागा क्षेत्रान्तर्गत सड़क पर सरिया-सिमेंट की दुकान के पास चार्जिंग में खड़े बैटरी रिक्शे से चार पहिया वाहन से आए अज्ञात चोरों द्वारा चारों बैटरियां चोरी कर ली गई, जिसके संबंध में थाना खागा पर मु0अ0सं0 0346/2026 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। दिनांक 20.09.2026 को थाना खागा क्षेत्रान्तर्गत नौबस्ता रोड स्थित बड़े हनुमान मंदिर परिसर में लगे सोलर पम्प सेट के पम्प कक्ष का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा 05 नग बैटरी चोरी कर ली गई, जिसके संबंध में थाना खागा पर मु0अ0सं० 0415/2026 धारा 331 (2), 305(A) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी जाफरगंज के निकट पर्यवेक्षण में थाना चांदपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोगों की विवेचनात्मक कार्यवाई प्रभावी सुरागरसी- पतारसी एवं मुखबिर की सूचना पर दिनांक- 27.09.2026 को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मकरन्दपुर चौराहा के पास से चार शातिर 1. आकिब पुत्र साबिर निवासी बड़ा कुआं जहानपुर थाना बिन्दकी उम्र करीब 22 वर्ष, 2. आमिर पुत्र अजहर निवासी लंका रोड बिन्दकी थाना बिन्दकी उम्र करीब 24 वर्ष, 3. जावेद पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी जहानपुर थाना बिन्दकी उम्र करीब 28 वर्ष, 4. रवि गुप्ता पुत्र सुरेश चन्द्र गुप्ता निवासी मदनपुर थाना राधानगर उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की 27 चोरी की बैटरियाँ, चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन (सफेद रंग की ऑरा कार एवं सफेद रंग की ब्रेजा कार), चोरी की घटना में प्रयुक्त उपकरण (03 पाना, 10 छोटे-बड़े रिंच, 01 पकड़, 01 प्लास एवं 02 पेचकस) व 6040/- रुपये नगद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों में धारा 317 (2)/317(4)/317 (5) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार आरोपियो को आवश्यक विधिक कार्यवाई के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी आकिब, आमिर, जावेद एवं रवि गुप्ता द्वारा बताया गया कि वे आपस में मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में जनपद फतेहपुर तथा आसपास के जनपदों में सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा, सोलर पम्प एवं अन्य वाहनों की बैटरियां चोरी करने का कार्य करते हैं। चोरी की गई बैटरियों को एकत्रित कर कबाड़ व्यवसायी रवि गुप्ता को कम कीमत पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में थाना चांदपुर, थाना जाफरगंज, थाना खागा. थाना सल्तानपर घोष जनपद फतेहपर तथा थाना कोतवाली नगर जनपद हमीरपर एवं थाना
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

