उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। शहर में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 2014 के बाद से यह सरकार बनी है और जब से ज्ञानेश कुमार आए हैं, चाहे हरियाणा का चुनाव रहा हो, चाहे महाराष्ट्र का, चाहे बिहार का चुनाव रहा हो, इन्होंने बीजेपी सरकार के कहने पर सरकारें बनवाई हैं। नेता ने आरोप लगाया कि 2024 केज लोकसभा चुनाव सहित कई राज्यों के चुनावों में चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। मीडिया में आकर जिस तरह से आयोग भाजपा का बचाव करता है, उससे साफ लगता है कि इसमें प्रधानमंत्री और गृहमंत्री तक इन्वॉल्व हैं।उन्होंने कहा कि ये लड़ाई जनता की लड़ाई है, लोकतंत्र की लड़ाई है। कांग्रेस कभी लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देगी। देश को आजाद कराने में सबसे बड़ी हिस्सेदारी कांग्रेस की थी। राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय राय के नेतृत्व में हम लोग बराबर संघर्ष करते रहेंगे। जब तक इस्तीफा नहीं होगा, तब तक हम घर बैठने वाले नहीं हैं।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे और जमकर नारेबाजी की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share