उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो पेट्रोल पम्प व ईट भट्ठे के बीच एक सप्ताह पूर्व बाइको की हुयी भिडन्त में घायल युवक की मौत हो गयी। बताते चले कि खागा कोतवाली थाना क्षेत्र के बनपुरवा मजरे अल्लीपुर टेनी गांव निवासी रूपन का 33 वर्षीय पुत्र नरसिंह एक सप्ताह पूर्व बाइक से बाजार जा रहा था। तभी हरदो पेट्रोल पम्प व ईट भट्ठे के बीच सामने से आ रही बाइक से भिडन्त हो गयी थी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल घायल हो गया तो उसको इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने अल्लीपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया था। हालत ठीक न होने पर डॉक्टर द्वारा कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन रविवार की दोपहर छुट्टी कराकर जनपद के सदर अस्पताल लाये। जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

