उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मोहल्ले में स्थित एक स्कूल में सोमवार को भविष्य निधि संगठन (EPFO) कानपुर द्वारा निधि आपके निकट 2.0 के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला नोडल अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता ने विभिन्न विभागों से आए 100 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों को पीएफ से जुड़ी बारीकियों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने उमंग एप से पीएफ निकासी, केवाईसी अपडेट, ट्रांसफर और क्लेम की प्रक्रिया को लाइव बताया। सबसे बड़ी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जल्द ही पीएफ खाताधारकों को। एटीएम की सुविधा मिलने जा रही है, जिससे किसी भी समय पैसों की निकासी की जा सकेगी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। शिविर में सीएमओ कार्यालय से आए डिप्टी सीएमओ डॉ. एन.एस. शहाबुद्दीन और उनके स्टाफ ने नए पीएफ अकाउंट खोलने को लेकर जानकारी ली। वहीं श्रम विभाग से लेबर इंफार्मेशन इंस्पेक्टर कीर्ति जैन ने श्रमिकों के पीएफ खातों को लेकर सवाल रखे। ग्राम रोजगार सेवकों ने भी अपने खातों से जुड़ी दिक्कतें रखीं।एक कर्मचारी के सवाल 58 साल के बाद क्या पीएफ में पैसा जमा होगा पर नोडल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि 58 साल के बाद पीएफ में पैसा जमा होगा, लेकिन पेंशन फंड में नहीं, पेंशन नियमानुसार शुरू हो जाएगी। शिविर के अंत में नोडल अधिकारी ने कहा कि इस तरह के शिविर लगातार लगाए जाएंगे, ताकि कर्मचारियों को भटकना न पड़े। उन्होंने सभी संस्थानों से अपील की कि अपने कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से पीएफ से जोड़ें। इस मौके पर सहायक नवीन शुक्ला और संतोष कुमार गुप्ता का स्वागत चेयरमैन सैयद वासिफ हुसैन ने किया। इस दौरान वकील अहमद, ताहिर हुसैन, अरशद अंसारी, सूफिया अशफाक, फजल बाकरी, मोहम्मद अफजल सहित कई लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

