उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बृजेश कुमार सोनकर नाम के एक व्यक्ति ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू में कर लिया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक से उसकी समस्या के बारे में पूछताछ की।इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बाइट देते हुए बताया बृजेश कुमार सोनकर द्वारा बताया गया कि 2023 में विसर्जन के दौरान उनके भाई की मृत्यु हुई थी। जिस संबंध में उन्होंने कोर्ट के माध्यम से 156(3) के तहत थाना धाता में मु0अ0सं0 16/24 पंजीकृत कराया था। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी खागा द्वारा की गई थी और साक्ष्य न मिलने के कारण उसमें अंतिम रिपोर्ट (FR) लगाई गई थी। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में आपत्ति दाखिल की है और कोर्ट ने इसमें प्रकीर्ण वाद दर्ज कर सुनवाई शुरू की है। एसपी ने आगे बताया, इनके द्वारा यह भी बताया गया कि इनके ही गांव के पासवान हैं, जिन्होंने अपनी पुत्री को भगा ले जाने के संबंध में इनके भाई पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। नाबालिग लड़की की बरामदगी के बाद संबंधित धाराओं में इनके भाई का चालान कर जेल भेजा गया था। इसके अलावा इनका कहना है कि नउवाबाग सदर कोतवाली क्षेत्र में इन्होंने किसी व्यक्ति को गाड़ी लेने के लिए पैसे दिए थे, जो न पैसे वापस कर रहा है न गाड़ी दे रहा है। इनके द्वारा बताया गया कि चौकी में शिकायत की है, लेकिन अभी तक चौकी पर ऐसी कोई लिखित शिकायत प्राप्त होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह व्यक्ति इससे पहले कभी भी किसी वरिष्ठ अधिकारी या मेरे समक्ष प्रस्तुत नहीं हुआ था। इनकी सारी समस्याएं सुनी जा रही हैं और समझी जा रही हैं। जो भी इसमें विधि सम्मत कार्रवाई होगी, वो की जाएगी। कुछ प्रकरण सिविल प्रकृति के भी प्रतीत होते हैं। जिस स्तर तक पुलिस इनकी मदद कर पाएगी, पूरी मदद की जाएगी।फिलहाल पुलिस ने युवक को समझा बुझाकर शांत कराया है और उसके सभी प्रकरणों की जांच कर न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

