उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में इससे भ्रष्ट सरकार कोई नहीं रही है। चारों तरफ लूट, बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। सपा जिलाध्यक्ष ने शहर में पड़ रही सीवर लाइन को सबसे बड़ा भ्रष्टाचार बताया। कहा कि मानक के विपरीत पाइप डाले जा रहे हैं और बिना लेवलिंग के स्तरहीन कार्य किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में शहर वासियों का जीवन नरक बन जाएगा। टेंडर गुजराती लोगों के पास है। यदि यह कार्य बंद नहीं किया गया तो इसका बड़े पैमाने पर विरोध किया जाएगा। सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप, सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों को समय से बिजली नहीं मिल रही है, बरसात से गांव और खेती जलमग्न है, कच्चे घर गिर रहे हैं, सरकार अविलंब मुआवजा सुनिश्चित करे। किसानों को खाद के लिए कई-कई दिन लाइन लगानी पड़ रही है। अपात्रों को पैसा लेकर आवास दिए जा रहे हैं, जबकि पात्र दर-दर भटक रहा है।उन्होंने कहा कि तहसील और थाने लूट के अड्डे बन चुके हैं, बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता। अन्ना पशुओं का कहर किसी से छुपा नहीं है। हर घर जल योजना सबसे बड़ा घोटाला साबित होगी, जब इसकी जांच होगी। योजना के नाम पर सभी गांव की सड़कें खोद दी गईं, जिन्हें वापस नहीं बनाया गया, आवागमन बाधित है। पानी की टंकियां अब तक 25 प्रतिशत भी बनकर तैयार नहीं हुईं, जो बनीं वो या तो गिर गईं या शोपीस बनकर खड़ी हैं।भर्ती पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नौकरियों में पिछड़ों और दलितों के पद स्वजातियों को बांटकर उनके हक मारे जा रहे हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री 6 महीने में एक लाख नौकरी देने का झांसा दे रहे हैं, जबकि उन्हें पता है 6 महीने में जनता उन्हें पदमुक्त करने वाली है। वहीं उपमुख्यमंत्री / स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक लोगों को नौकरी छोड़ो और रिक्शा चलाओ का प्रशिक्षण और लाभ बता रहे हैं।2027 पर निगाहें सपा जिलाध्यक्ष ने कहा, जो सरकार मर्यादा पुरुषोत्तम राम के न हुए, चंदा-चढ़ावा लूटने का काम किया, वो जनता के क्या होंगे। पीडीए समाज को 2027 का इंतजार है। पीडीए समाज भ्रष्टाचार से निजात, रोजगार, व्यापार में खुशहाली, पक्की नौकरी, मुफ्त शिक्षा, 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को 40 हजार रुपये, बिना कार्ड के सबका मुफ्त इलाज और थाने-तहसीलों से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए पीडीए सरकार बनाएगा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगा।पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से जिला महासचिव चौधरी मंजर यार, डॉ. राम नरेश पटेल, हीरा लाल निषाद, मनोज यादव विधानसभा अध्यक्ष, सलमान अहमद जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, हीरा लाल साहू, वीरेंद्र तिवारी, नंद किशोर पाल पूर्व प्रमुख, आशीष नामदेव, सुहैल खान हेमू, राम दुलारे पासवान, रामफल यादव, शैलेन्द्र मिश्रा राजू, घनश्याम लोधी, बादल प्रजापति, शिव सिंह यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

