उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के आदेश एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा के निर्देशन के क्रम में आज दिनांक 28.09.2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जनपद में अवधेशनगर, सथरियॉव, बक्सपुर, कटोधन, बुधवन, दरवेशाबाद, चकअलियाबाद, खेलदार, रस्तोगीगंज स्थित कुल 09 प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालयों के मध्यान्ह भोजन (एम०डी०एम०) के अन्तर्गत छात्रों की दी जाने वाली खाद्य सामग्रियों का निरीक्षण किया गया तथा तैयार सब्जी, रोटी, चावल, गेहू, आटा के कुल 09 निगरानी (सर्वे) नमूनें जॉच हेतु नियमानुसार संग्रहित कर प्रयोगशाला को भेजे गये। जनपद में विभिन्न स्थानों पर स्थित कुल 05 दुग्ध वाहनों से दूध के विधिक नमूना लिये गये एवं जॉच हेतु प्रेषित किये गये।, 1. बैरमपुर स्थित रामनारायण के दुग्ध वाहन से भैस के दूध का नमूना संग्रहित किया गया।, 2. मलाका स्थित दीपक पाल के दुग्ध वाहन से भैंस के दूध का नमूना संग्रहित किया गया।, 3. कटोघन स्थित रामशंकर सिंह के दुग्ध वाहन से मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया गया।, 4. कटोघन स्थित प्रमोद सिंह के दुग्ध वाहन से मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया गया।, 5. पनई मोड़ बिन्दकी स्थित संजीव सिंह के दुग्ध वाहन से मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया गया। दूध में गुणवत्ता के संदेह पर कुल 05 नमूने जॉच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाई की जायेगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा, धीरज कुमार दीक्षित, देवेश मिश्रा, सिद्धार्थ कुमार एवं दिनेश चन्द्र उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share