उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के आदेशानुसार आज दिनांक 28 सितम्बर 2026 को जिले में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद की सभी 6 विधान सभाओं के सेक्टर एवं बूथ स्तर के संगठन की गहन समीक्षा की गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में आगामी 9 अक्टूबर को बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता कांशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल, पुरानी जेल रोड पर आयोजित होने वाले पुष्पांजलि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ने की तथा संचालन जिला महासचिव सूर्य भवन फौजी ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि प्रयागराज मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी एवं पूर्व MLC नौशाद अली रहे, जबकि वरिष्ठ अतिथि प्रयागराज मंडल के मंडल जोन प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष फतेहपुर अभिषेक प्रताप सिंह रहे। मुख्य अतिथि नौशाद अली ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार में “सर्व जन हिताय, सर्व जन सुखाय” के अम्बेडकरवादी सिद्धांत एवं नीति पर चलकर शिक्षा, सुरक्षा, चिकित्सा, विकास, रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के मामले में भी बसपा सरकार के कार्यकाल को जनता आज भी याद करती है और इस विषय पर राजनीतिक विरोधी भी चर्चा करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से आह्वान किया कि 9 अक्टूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल, पुरानी जेल रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित विशाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचें। जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ने कहा कि जनपद का संगठन पूरी तरह तैयार है और 9 अक्टूबर को फतेहपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष महेश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद हाशिम, V V F के जिला संयोजक रौशन लाल, नगर अध्यक्ष गाज़ी अब्दुर रहमान गनी, चेतराम गौतम, रामहित प्रियदर्शी, सतीश पासी, मनोज गौतम, रमेश चंद्र गौतम, सिबतैन अहमद, विवेक राज, गौतम राव, हरिपाल कुरील, गुलाब पासी, एम.पी. भास्कर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

