उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में 02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री की जयंती को मनाए जाने की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री की जयंती को उत्सव के रूप में आयोजित की जाय। उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर संविधान के अंगीकरण के 76 वर्ष पूर्ण होने तथ्य पर बल दिया जाय। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाय। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय कार्यालयों में प्रोटोकॉल के अनुसार झंडा फहराया जाए। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी पालिका परिषद को नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया ग्रामों में साफ सफाई एवं आवश्यकतानुसार चूने का छिड़काव कराया जाय। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पूर्व विद्यालयों, कार्यालयों में साफा सफाई कराई जाय। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षो को निर्देशित किया कि अपने–अपने कार्यालयों की साफ सफाई एवं पत्रावलियों का सही से रख रखाव सुनिश्चित करें। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उपजिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

