उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांव थानां पुलिस ने घर में चोरी व तोड़फोड़ की घटना का खुलाशा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार व 03 बाल अपचारी संरक्षण में; चोरी के बर्तनों सहित अन्य सामान व ₹850/- बरामद कर लिया। दिनांक 22.09.2026 को वादी अशफाक अहमद निवासी रज्जीपुर छिवलाहा थाना हथगांम द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके कानपुर जाने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घर में घुसकर चोरी एवं तोड़फोड़ की गई। घर से इनवर्टर, रजाई, गद्दे एवं मुकदमे/जमीनी कागजात चोरी करने तथा विद्युत वायरिंग काटकर ले जाने की बात अंकित की गई है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हथगांव पर मु0अ0सं0 185/2026 धारा 305(ए), 324(2) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाई प्रचलित है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी थरियांव के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आज दिनांक 28.09.2026 को थाना हथगांव पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाई के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त अमन पुत्र कल्लू, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी ग्राम रज्जीपुर छिवलहा, थाना हथगांम एवं 03 बाल अपचारियों को हिरासत में लेते हुए कब्जे से उपरोक्त अभियोग से संबंधित चोरी का सामान बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। 03 बाल अपचारियों को बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा नियमानुसार संरक्षण में लिया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त अमन उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पूछताछ में पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए आरोपीगण एवं बाल अपचारीगण से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि इन्वर्टर के साथ उन्होंने अशफाक के घर से बर्तन एवं तांबे का तार भी चोरी किया था। अशफाक के घर में पीले रंग की बोरी में रखे बर्तनों को बोरी सहित चोरी कर लिया था तथा फ्रिज, अलमारी एवं अन्य सामान तोड़ दिया था और घर की वायरिंग के तार काट दिए थे। साथ ही, दो बोरियों में चोरी का सामान सड़क किनारे छिपाकर रखा था, जिसे उनके द्वारा पुलिस को बरामद करा दिया गया है। उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने सही बात पुलिस को बता दी है तथा उनसे गलती हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share