उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की आख्या की समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त राज्य कर को निर्देशित किया कि व्यापारियों के हित में सरकार द्वारा संचालित नीतियों, योजनाओं का वृहद प्रचार प्रसार कराए ताकि व्यापारियों में जानकारी का अभाव न रह सके और समय से अपने हित का कार्य करा सके। उन्होंने उपायुक्त राज्यकर को निर्देशित किया कि जिन व्यापारियों का पंजीकरण छूटा है, का पंजीकरण कराए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए व जनपद में व्यापार को सुदृढ़ करने के लिए व्यापारियों द्वारा जो शिकायतें व सुझाव दिए गए है संबंधित विभाग के अधिकारी संवेदनशीलता के साथ अमल में लाए। व्यापारियों द्वारा हरिहरगंज पुल के नीचे बनाए जा रहे वेंडिंग जोन में गतिरोध होने पर जिलाधिकारी ने समिति (उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, अधिशाषी अधिकारी) को निर्देश दिये कि स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट से अवगत कराये।उन्होंने ज्वालागंज से शांतिनगर तक ट्रैफिक जाम रहता है कि शिकायत पर जिलाधिकारी ने एआरएम, एआरटीओ, ईओ से कहा कि आपस में समन्वय बनाकर ट्रैफिक जाम निजात पाने की रिपोर्ट से अवगत कराये। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर को निर्देश दिये कि यातायात को सुगम बनाने के दृष्टिगत चौक बाजार, पत्थरकटा में पार्किंग व्यवस्था क्रियाशील कराना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर उपायुक्त राज्यकर अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर, व्यापारियों सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

