उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला न्यायाधीश सुधीर कुमार, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आज संयुक्त रूप से जिला कारागार फतेहपुर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई, बंदियों के आवासीय बैरकों, खान-पान की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया। बंदियों से भी उनकी समस्याओं को लेकर जानकारी ली गई। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, बंदियों को नियमानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जेल में अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जेल के अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

