उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया आज दिनांक 28.09.2026 को 05:30 बजे पीआरवी (PRV) से कॉल आया था। इसमें किसी स्थानीय लोगों ने यह सूचना दी थी कि मलवां कस्बा पर एक सिलेंडर फटा है। और सिलेंडर फटने से वहां पर कुछ मलबे में लोग दबे हुए हैं और कुछ घायल अवस्था में हैं, उनको सहायता चाहिए। इसी सूचना पर हमारी जो लोकल पीआरवी हैं, वो वहां पर पहुंचती हैं, लोकल थाने की फोर्स वहां पर पहुंचती है। और टोटल काउंट जो मलबे में दबा है वो क्लियर नहीं हो पाता, लेकिन जो भी लोग उस समय दिख रहे होते हैं, उन सभी को निकाला जाता है। उस समय दिन था, उजाले में सब कार्यवाई हुई थी। अभी टोटल वहां से 7 लोग निकाले गए हैं। और 7 लोगों में से यहां पर अभी जो 4 लोगों की है, वहां पर डेथ कन्फर्म हुई है। जो फिफ्थ (5th) वाला है, उसको बताया जा रहा है 90% से ऊपर बर्न है। ‘ही इज़ इन अ क्रिटिकल कंडीशन’ वेंटिलेटर पे है, तो उसको भी पूरा प्रयास किया जा रहा है कि उसको बचा लिया जाए। बाकी दो जो हैं, जिसमें से एक लेडी हैं और एक मेल हैं, उनका बता रहे हैं वो ‘आउट ऑफ डेंजर’ (Out of danger) हैं और छोटा-मोटा ट्रीटमेंट के बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। अभी जो बिल्कुल मौके पर थे, उनके द्वारा जब हमसे पूछताछ… मैंने और डीएम मैडम ने पूछा, तो उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने एक सिलेंडर फटता हुआ देखा है।


और बाकी हमारी फॉरेंसिक की टीम और हमारी जो फायर की टीम है, वो स्थल पर ही है। वो एग्जैक्ट कॉज (Exact cause) ऑफ जो यह ब्लास्ट हुआ है, वो पता करने की कोशिश कर रही है। जो ब्लास्ट हुआ था, उससे तो मेन जो मकान था, दो फ्लोर का मकान था वो गिरा है। आसपास कुछ घरों की बीम्स भी इम्पैक्ट हुई हैं, लेकिन वहां पर कोई कैजुअलिटी नहीं हुई है, इसी के साथ-साथ हमने SDRF को भी बुला लिया है, वो अपने रास्ते में हैं। और जैसे अगर हमें सूचना मिलती है कि मलबे के अंदर कुछ शायद जिस तरह की सूचना मिली कि और लोग भी हैं, तो वो अपनी कार्यवाई स्टार्ट करेगी। अभी हमने लोकली वहां से लाइट और बिजली विभाग वालों से भी बात करी है, वरना हमारी बड़ी-बड़ी लाइट्स आएंगी। वो रात में जो जितनी मलबा हटाने की प्रक्रिया है वो की जाएगी और अगर कोई बाय चांस अंदर दबा मिलता है या इस तरीके की सूचना मिलती है तो उस पर कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share