उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में प्रकाश में आए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 02 समर्सिबल स्टार्टर, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व जामा तलाशी से 02 मोबाइल फोन बरामद किया गया। खागा कोतवाली पर वादी संजीव सिंह पुत्र बुद्ध सिंह निवासी अब्दुल्ला नगर सिठियानी थाना खागा द्वारा दी गई तहरीरी सूचना कि दिनांक 26/27.09.2026 की मध्य रात्रि में सिठियानी-टेसाही मार्ग पर स्थित उनके निजी नलकूप तथा पास ही स्थित धर्मेन्द्र कुमार पुत्र धर्मराज के नलकूप से अज्ञात चोरों द्वारा स्टार्टर चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना के आधार पर थाना खागा पर मु0अ0सं0 427/2026 धारा 305 (क) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खागा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में उपरोक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाई के दौरान थाना खागा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.09.2026 को उपरोक्त अभियोग में प्रभावी सुरागसी-पतारसी एवं मुखबिर खास की सूचना पर प्रकाश में आए 03 अभियुक्तों 1. विकास यादव पुत्र छेदीलाल निवासी ग्राम अजनई थाना खागा जनपद फतेहपुर उम्र 23 वर्ष, 2. अभिषेक भारती पुत्र शिव शरण निवासी ग्राम नरोत्तमपुर थाना खागा उम्र 22 वर्ष, 3. राहुल सिंह पुत्र कोमल सिंह निवासी ग्राम बढ़हा थाना सुल्तानपुर घोष उम्र करीब 19 वर्ष को भोगलपुर मोड थाना खागा से चोरी के 02 समर्सिबल स्टार्टर, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व 02 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) की बढोत्तरी की गई। आवश्यक विधिक कार्यवाई पूर्ण कर गिरफ्तार अभियुक्तगण को आज दिनांक 28.09.2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। विकास यादव, अभिषेक भारती एवं राहुल सिंह से पूछताछ करने पर बताया कि हम तीनों आपस में दोस्त हैं। दिनांक 26/27.09.2026 की रात्रि भोर में तीनों ने आपस में मिलकर संजीव सिंह पुत्र बुद्ध सिंह व धर्मेंद्र कुमार पुत्र धर्मराज निवासीगण अब्दुल्लानगर सीतिरणनी, थाना खागा, जनपद फतेहपुर के खेत में लगे नलकूप से स्टार्टर खोलकर चोरी किया था। इसके बाद क्त चोरी किए गए स्टार्टर को बेचने के उद्देश्य से तीनों उसे लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

