उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के अपराधियों पर शिकंजा कसने के अभियान ने एक बार फिर बड़ा रिजल्ट दिया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस, जनपदीय सर्विलांस सेल और क्राइम डिटेक्शन टीम की संयुक्त टीम ने ई-रिक्शा में हुई हाईप्रोफाइल चोरी का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इस बेहतरीन खुलासे के लिए एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पूरी टीम को 25,000 रुपये के नकद इनाम से पुरस्कृत किया है। तीन जुलाई 2026 को बृजेश कुमार दुबे (निवासी नौगांव, थाना हुसैनगंज) ने कोतवाली में शिकायत दी थी कि दो जुलाई को जयराम नगर से लखनऊ बाईपास जाते समय ई-रिक्शा चालक ने उनका बैग अपनी सीट के पास रखवा लिया। बाईपास पहुंचकर बैग खोला तो अंदर काले रंग के छोटे बैग में रखे पत्नी के लगभग 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर गायब थे। इस पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 294/2026 धारा 303(2) BNS में मुकदमा दर्ज हुआ था।पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि 3 महीने पहले वे जोंनिहा बस स्टॉप पर ई-रिक्शा से सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी एक दंपति बच्ची के साथ बैठा। साजिश के तहत ड्राइवर वाली सीट के नीचे उनका बैग रखवा दिया। रास्ते में एक अभियुक्त सवारियों को बातों में उलझाए रहा, जबकि दूसरे ने चुपके से गहनों वाला छोटा बैग निकालकर डिग्गी में छिपा दिया। बाईपास पर उतारने के बाद वे फरार हो गए। बाद में कुछ जेवर राह चलते लोगों को औने-पौने दाम में बेच दिए।पुलिस ने सनगांव मोड़ अंडरपास के पास सर्विस रोड से 3 अभियुक्तों को पकड़ा:इमाम पुत्र मकसूद अली(35 वर्ष), ग्राम सूपा, थाना मलवां शफीक पुत्र मोहम्मद अली, (36 वर्ष), ग्राम बकंधा, थाना कोतवाली,मोहम्मद आरिफ पुत्र फिरोज खान (29 वर्ष), ग्राम सूपा, थाना मलवां,इनके पास से लगभग 12 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात (हार, झुमका, मंगलसूत्र, अंगूठी, सलाई, मांग टीका, पायल) और 25,000/- नगद बरामद हुआ है। इनका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

