उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के थरियांव थाना क्षेत्र के छिवलाहा रोड़ चम्तपपुर के समीप बाइकों की भिडन्त में वृद्ध घायल हो गया। घायल अवस्था मे इसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थरियांव थाने के लक्ष्मी नरायनपुर गांव निवासी स्व0 दर्शन का 65 वर्षीय पुत्र देश राज दोपहर बाइक से छिवलाहा सब्जी खरीदने जा रहा था। तभी चम्पतपुर गाँव के समीप सामने से आ रही बाइक से उनकी भिडन्त हो गयी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। फोन कर घटना की सुचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share