उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत सातों धरमपुर गाँव में स्व. रामेश्वर सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृति में 10 वर्षों से लगातार चौहान सदन परिसर में एक दिवसीय आल्हा गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वही पूर्व प्रधान विष्णु सिंह ने राष्ट्रीय अल्हा मंडल टीवी एवं रेडियो सिंगर काजल सिंह को शाल और स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। आल्हा गायन सुनने के लिए आसपास के सातों सुल्तानपुर, सातों पीत, सहित अन्य गाँव के लोगों की भीड़ पहूंची। मगलवार को राष्ट्रीय आल्हा मंडल टीवी एवं रेडियो सिंगर काजल सिंह ने सबसे पहले स्वंतत्रता संग्राम सेनानी की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गायन कि जब तक सूरज-चांद रहेगा। बाबा रामेश्वर सिंह हमेशा अमर रहेगें। माढो गढ की लड़ाई प्रसंग में खट- खट तेगा बाजै, बाजै छपक-छपक तलवार। जिनकै घर मा पारस पूजा, लोहा छूए स्वान होई जाई। सातों धरमपुर गाँव मा खुशियों आयेगी बहार, माँ सरस्वती का मिलए आशीर्वाद। पूर्व प्रधान विष्णु ने बताया कि 10 वर्षों से लगातार अपने पिता स्व रामेश्वर सिंह स्मृति में आल्हा गायन का कार्यक्रम किया जाता। क्योंकि क्षेत्र में आल्हा गायन सुनने के दर्जनों गाँव में बुढे बुर्जूग और शाकीन लोग आतें। आज आधुनिकता की दौड़ में आल्हा, नौटंकी, रामलीला आदि कार्यक्रम में लोग भूल रहे। इस मौके पर पूर्व प्रधान विष्णु सिंह, आदित्य सिंह, राजा दिवेदी भैया, मिर्चाइया सिंह, नन्नबुद महराज, अखिलेश सिंह, नीलू सिंह, दुर्गेश सिंह चंदेल, पूर्व प्रधान राममनोहर, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, केशन पासवान पवन सविता, गया पाल,
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share