उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गॉंधी सभागार में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने एआरटीओ से कहा कि यह सुनिश्चित करे कि विद्यालय के वाहन बिना परमिट/फिटनेस के वाहन संचालित न हो। जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते है उनके ड्राईविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति की जाय, वाहनों में लगे अनाधिकृत रूप से हूटर, साइलेंसर, प्रेशर हार्न पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाई की जाय। जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि छात्र/छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करे। उन्होंने एआरटीओ को से कहा कि कार्ययोजना बनाकर विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम और यातायात से संबंधित क्विज, निबंध प्रतियोगिता कराए। उन्होंने कहा कि ई–रिक्शा मानक के अनुरूप ही सवारिया बैठाये अन्यथा कि दशा में नियमानुसार कार्यवाई तय करें। मॉल वाहक वाहनों पर सवारियां न ठोई जाय, पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाई करें। समिति के सदस्यों द्वारा किए गए शिकायतों/सुझावों पर नियमानुसार कार्यवाई कर अमल में लाया जाय। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के दृष्टिगत बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के वाहनों का चालान करना सुनिश्चित करे एवं बिना नंबर प्लेट के दोपहिया वाहनों पर कड़ी कार्यवाई की जाय। नशे की हालत में मिलने वाले वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त करते हुए एआरटीओ को सौंपे जाय, जिससे कि नियमानुसार कार्यवाई हो सके। उन्होंने अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी से कहा कि हाईवे से जुड़ने वाले संपर्क मार्गों में आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर, टेबल टॉप, साइनेज आदि लगाए जाय। उन्होंने आरटीओ, पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि प्रवर्तन की कार्यवाई संवेदन शीलता के साथ प्रभावी ढंग से कराई जाय। वाहन चालको को यातायात के नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चालको को हेलमेट, चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया जाय। उन्होंने कहा कि नाबालिक ई–रिक्शा चालकों/बिना रजिस्ट्रेशन के ई–रिक्शा पर नियमानुसार कार्यवाई की जाय साथ ही ई–रिक्शा को बिना रजिस्ट्रेशन के न क्रय करे, न चलाये के लिए ई–रिक्शा चालकों को जागरूक किया जाय। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक , एआरटीओ, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

