उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर वैसापुर गाँव निवासी स्व0 बद्री प्रसाद के पुत्र राजेश कुमार ने कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र देते हुये बताया कि उसकी वर्मा तिराहे में अरख चौराहा आईटीआई रोड़ में देशी शराब की दुकान में सेल्समैन है। उसका आरोप है कि 24 सितम्बर को रात दस बजे दुकान बन्द कर घर चला आया था। वहीं गुल्लक में 60570 रूपये रखा था रात्रि लगभग 11 बजे दुकान का सटर ऊपर उठाकर अन्दर लगी जाली तोड़कर दो व्यक्ति दुकान घुसे जो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुये। जिनमें बन्टा पुत्र श्रीराम दुबे एवं संजय पुत्र मुन्ना नामक व्यक्ति कैमरे में कैद हुये है। जोकि गुल्लक में रखे पैसा ले जाते दिखायी दिये है। प्रार्थी ने कोतवाली प्रभारी से न्याय की गुहार लगाते हुये कहा है कि घटना का खुलासा करते हुये कार्यवाई की जाये।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share