उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत अन्तर्विभागीय समन्वय समिति एवं फायलेरिया उन्मूलन की बैठक विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। फायलेरिया मुक्ति अभियान 19 नवम्बर से 07 दिसम्बर 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए(संबंधित विभाग) अभियान को सफल बनाने के लिए माइक्रोप्लान बनाते हुए संबंधित विभागों(पंचायती राज, आईसीडीएस, जिला पूर्ति, यूपी एसआरएलएम, अल्पसंख्यक कल्याण, नगर निकाय, समाज कल्याण आदि)से समन्वय बनाते हुए अभियान से संबंधित दिए गए दायित्वों का पत्राचार कर सभी गतिविधियों को कराए और निर्धारित प्रोफार्मा में विभागों द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने कहा कि फायलेरिया से बचाव हेतु विभिन्न माध्यमों से वृहद प्रचार प्रसार कराया जाय ताकि लोग जागरूक हो और दी जाने वाली दवाओं का शत प्रतिशत सेवन कर फायलेरिया जैसी बीमारी से बच सके। उन्होंने कहा ग्रामीण/नगर क्षेत्रों में मुनादी कराए साथ ही ग्राम प्रधान, पार्षद, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा आदि के माध्यम से नागरिकों को फायलेरिया से बचाव हेतु दवा सेवन के लिए प्रेरित किया जाय साथ आबादी के पास स्थित पानी के सभी श्रोतों को मच्छरमुक्त किया जाय और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने कहा कि फायलेरिया उन्मूलन के सम्बन्ध में विद्यालयों में प्रचार प्रसार करते हुए मानक के अनुरूप दवा खिलाई जाय। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अक्टूबर 31 अक्टूबर 2026 एवं दस्तक अभियान 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए बनाए गये माइक्रोप्लान की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान पाया कि मलेरिया व फायलेरिया विभाग द्वारा गलत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों जैसे- आशा, एएनएम, आँगनबाड़ी कार्यकत्री सहित अन्य के द्वारा किये जा रहे कार्यो में गुुणवत्ता एवं प्रगति की मॉनीटरिंग संबंधित चिकित्सा अधिकारी को करते रहने हेतु निर्देशित किया । उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अभियान को सफल बनाने के लिए दिए गए दायित्वों का संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करे । उन्होंने कहा कि चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में बेहतर साफ सफाई व फॉगिंग कराई जाय। शहरी क्षेत्र में अधिशाषी अधिकारी व ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत राज अधिकारी नालों/नालियों की सफाई, फॉगिंग, झाड़ियों की कटाई, चूना व एंटीलार्वा का छिड़काव कराए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया गया कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में *दिनांक 01 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान(12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक) चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों की समन्वयता के साथ संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम/दस्तक अभियान व जन जागरूकता कार्यक्रम के बारे में आम जनमानस को जागरूक करने के साथ-साथ वेक्टर वार्न डिजीज सहित अन्य संचारी रोगों की स्थिति, बचाव, उपचार के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं प्रयासों आदि में अब तक की गयी तैयारियों व विभिन्न स्तरों पर समन्वय समिति की बैठकों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों एवं चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वयता बनाकर अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगो को जागरूक करें। उन्होंने समस्त चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त अभियान की जमीनी स्तर पर सफलता के दृष्टिगत सभी चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने विकास खंडों पर बैठक कर माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य करें और रिपोर्ट से अवगत कराए। माध्यमिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा विभाग को विशेष रूप से निर्देशित किया कि विद्यालयों में संचारी रोगों से नियंत्रण एवं बचाव के प्रति बच्चों को जागरूक किया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि दिनांक 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाये जाने वाले दस्तक अभियान के तहत ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकत्री, ए0एन0एम0 द्वारा घर-घर जाकर ए0ई0/जे0ई0/बुखार रोगियों को चिन्हित करना एवं उनको तेज बुखार होने पर 102/108 एम्बुलेंस द्वारा नजदीकी सीएचसी/पीएचसी पर भेजने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर टीम दस्तक देगी और सभी घरों के कूलर, पुराने टूटे बर्तन, मिटटी के गमले, पॉटस, टायर, फ्रीज के पीछे की ट्रे, पानी स्टोर के बर्तन आदि को चेक करेंगी तथा संचारी रोगों से बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, एसीएमओ, सीएमएस, डीपीएम, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित, ईओ, समस्त खंड विकास अधिकारी, एमओवाईसी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

