उत्तर प्र्रदेश फतेहपुर जिला क्षयरोग अधिकारी ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार कक्ष में टी० बी०- एच०आई०वी० समन्वय मासिक बैठक डा० यू०बी० सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें एच०आई०वी० से सम्बन्धित 12 सितम्बर 2026 से 12 अक्टूबर के मध्य चलाये जा रहे। जागरूकता अभियान की विस्तार से समीक्षा की गयी। जिसमें 60 स्कूलों में एक 15 महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान सम्पन्न कराया गया साथ ही जनपद में 5 ब्लाकों के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के साथ प्रधानमंत्री जन्म दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के विषय पर भारत सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर डा० अशोक कुमार जिला क्षयरोग अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों से कार्यक्रम की समीक्षा की। इस अवसर पर लाल चन्द्र जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, प्रशान्त नारायण जिला कार्यक्रम समन्वक, अतुल जायसवाल काउन्सलर, मो० नसीम टीबी एच०आई०वी० कोआर्डीनेटर, मो० फैज, राकेश पी०पी०एम०, भक्तदास, आदि लोग उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share