उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गाँव में बुधवार की दोपहर परिजनों की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शाखा गांव निवासी धर्मेन्द्र की 16 वर्षीय पुत्री संख्या देवी को परिजनों ने किसी बात लेकर डाट डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरन्त परिजन उसको गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोई जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है और उसकी हालत गम्भीर बनी हुयी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share