उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के कस्बे में सलमानी मोहल्ले आज।सुबह भोर पहर में अपने घर मे बिस्तर पर लेटे अधेड़ को जहरीला सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बे के सलमानी मोहल्ला निवासी स्व. नज़ीर अहमद का 55 वर्षीय पुत्र मुन्ना अली आज सुबह भोर पहर अपने घर मे बिस्तर पर लेटा था तभी वहाँ उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताइ तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरन्त परिजन बिना समय गवांए उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share