उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज 02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपद में समारोहपूर्वक मनायी गई। इसी क्रम में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर तिरंगे को सलामी ली और राष्ट्रगान गाया गया। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाई, साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब डा0 भीमराव अंबेडकर, महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्व0 लाल बहादुर शास्त्री का राष्ट्र निर्माण में योगदान अतुल्यनीय है, इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य है कि उनके द्वारा किए गए कार्यों और आदर्शों को नागरिकों तक पहुंचाना, हम सबका दायित्व है कि राष्ट्र निर्माण में अपनी अपनी सकारात्मक भूमिका निभाते हुए योगदान दे। हम सबको नकारात्मक सोचों में कैसे सुधार कर सकते है का चिंतन करना चाहिए कि इसमें कैसे सुधार कर सकते है और सकारात्मक कार्यों/सिद्धांतों से प्रेरणा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब जो कार्य करते है तो अपने–अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करते हुए अपने से संबंधित अपने पटल पर कोई भी पत्रावली लंबित न रखे यह योगदान भी फतेहपुर को आगे ले जाने में मददगार साबित होगा। हमे दोनों महान व्यक्तियों के व्यक्तित्व से कुछ न कुछ हर पल सीखना चाहिए, हमे विचार अवश्य करना चाहिए कि हम अपने कार्य के प्रति कितना निष्ठावान है और क्या कार्य कर रहे है, के प्रति विचार अवश्य करें। हम जिस पटल पर कार्य करते है, उस पटल पर नियमों के अनुसार निर्णय लेकर आमजन मानस को लाभांवित करे यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विचार गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), वरिष्ठ कोषाधिकारी, कलेक्ट्रेट कर्मचारियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने महापुरुषों के आदर्शों को साझा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए और कहा उनके आदर्शों से सीख लेकर हमें आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी सहित कलेक्ट्रेट कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share