उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में ​राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तथा ‘राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस’ के पावन अवसर पर संस्था ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ द्वारा एक विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा समर्पण अभियान 2026’ के अंतर्गत मानस रक्तकेंद्र में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान कुल 10 समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। रक्तदान करने वालों में त्रिलोचन, शिवम कुमार, ऋषभ शुक्ला, राहुल कश्यप, शिवम सिंह, अजय पटेल, राधे, सत्यम मौर्य एवं आनंद शामिल रहे। इसके अलावा, मोहम्मद ग़ालिब ने अपने जन्मदिन के विशेष अवसर पर रक्तदान कर इस दिन को यादगार बनाया। ​रक्तदान प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत मानस रक्तकेंद्र के संचालक डॉ. कैलाश ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके इस सराहनीय योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की, ​कार्यक्रम के दौरान डॉ. कैलाश ने कहा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों और समाज सेवा के प्रति उनके विचारों को स्मरण किया। इसके साथ ही उन्होंने रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों एवं अफ़वाहों को दूर करते हुए कहा रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है, बल्कि इससे नया रक्त बनता है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने में अपना योगदान देना चाहिए। ​इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की ओर से गुरमीत सिंह एवं शोभित सिंह उपस्थित रहे।वहीं मानस रक्तकेंद्र की टीम से संचालक डॉ. कैलाश, रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव, टेक्नोलॉजिस्ट अनामिका पाल, अनुस पटेल, लैब अटेंडेंट प्रीति एवं बलराम ने उपस्थित रहकर शिविर को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share