उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गाँव में गुरूवार की दोपहर किशोरी ने परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया था। जिसकी इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गयी। बताते चले कि शाखा गांव निवासी धर्मेन्द्र की 15 वर्षीय पुत्री संध्या देवी को घर वालो ने किसी बात को लेकर डांट डपट दिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगडने पर परिजन गाजीपुर सीएचसी लेकर गए। वहाँ से जिला अस्पताल भेज दिया गया।

वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर अल्लीपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जहाँ इलाज दौरान देर शाम उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

