उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में निधि गुप्ता वत्स, जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सर्वसाधारण कों सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश में ईपी रेशियो एवं जेण्डर रेशियो मानक से कम है, जिसे बढ़ाया जाना आवश्यक है। इस हेतु निरंतर पुनरीक्षण अवधि में विभिन्न विभागों के सहयोग से विशेष अभियान चलाये जाने तथा *”कोई मतदाता न छूटे (नो वोटर तो बे लेफ्ट बिहाइंड)”* के उद्देश्य को साकार करने के लिए पात्र नागरिकों को शत प्रतिशत मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाना है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर सम्प्रति चल रहे निरंतर पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत ईपी रेशियो एवं जेण्डर रेशियो को बढ़ाए जाने के उद्देश्य से समस्त अर्ह युवा, छूटे हुए मतदाता, प्रथम बार मतदाता बनने की अर्हता रखने वाले, बेघर मतदाता, दिव्यांग मतदाता तथा महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जायेंगे। यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित होने से कोई भी अर्ह मतदाता छूटने न पाएं। इस कार्य में विभिन्न विभागों यथा महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा विभाग, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास, युवा कल्याण आदि का सहयोग लिया जायेगा।उक्त के अतिरिक्त अवगत कराना है कि यदि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत निम्न स्थानों से फार्म प्राप्त कर अपना फार्म भर सकते हैं:- 1. पदाभिहित स्थलों (मतदान केन्द्रों) पर पदाभिहित अधिकारी / बी०एल०ओ० से फार्म प्राप्त कर फार्म भरकर उन्हें उपलब्ध करा सकते हैं।, 2. तहसील कार्यालय / जिला निर्वाचन कार्यालय से फार्म प्राप्त कर सकते हैं।, 3. ऑनलाइन माध्यम से आयोग के ऐप इसिनेट मोबाइल ऐप एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म-6, फार्म-8 एवं फार्म-7 सबमिट कर सकते हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share