उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास पर कृषि भवन के समीप अज्ञात तेज रफ्तार वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थानां क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गाँव निवासी प्रकाश का 25 वर्षीय पुत्र अरुण बाइक पर सवार होकर मलवा थानां क्षेत्र के भदबा गाँव अपनी सासुराल गया था। वहाँ से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 बाईपास पर स्थित कृषि भवन के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक अरुण रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज लिए सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे उसके परिजनों ने बताया मृतक अरुण अपने गाँव निवासीयो के साथ मैहर दर्शन करने जा रहा था। इसी लिए वह बाइक पर सवार होकर अपनी सासुराल वालो से मिलने गया था। वहाँ से वापस लौटते समय हुई घटना में उसकी मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

