उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बाइक द्वारा अपनी रिश्तेदारी लदिगवां गया था और वापस घर आते समय जोनिहा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने जोर की टक्कर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई राहगीरों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जैती खेड़ा गांव निवासी निलेश कुमार उम्र 23 वर्ष पुत्र शिव प्रकाश बाइक द्वारा अपने मामा के यहां गांव लदिगवा गया था। और वापस घर आते समय जोनिहा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक पर जोरदार की टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई राहगीरों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस 108 द्वारा बिन्दकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By