उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला गया। ज्वालागंज से शुरू हुआ यह मार्च पीरनपुर वार्ड तक गया, जहां कार्यकर्ताओं ने पूरे वार्ड का भ्रमण कर लोकतंत्र बचाओ, ज्ञानेश हटाओ’ के जमकर नारे लगाए। मार्च का नेतृत्व जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे जिले में एक सप्ताह तक लगातार चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य जनता को यह बताना है कि चुनाव आयुक्त किस प्रकार प्रदेशों में वोट चोरी के बल पर भाजपा की सरकार बनवा रहे हैं, जो लोकतंत्र की हत्या है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि भाजपा के पक्ष में काम कर रहे चुनाव आयुक्त ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को कलंकित कर दिया है, जिससे जनता के वोट का अर्थ ही खत्म हो गया है और यह लोकतंत्र पर घातक प्रहार है। पैदल मार्च में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष शेख एजाज अहमद, सुधाकर अवस्थी, राजू लोधी, ओम प्रकाश कोरी, चौधरी मोइन राइन, कलीम उल्ला सिद्दीकी, प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे, नरेंद्र सिंह रिक्की, अरुण जायसवाल, पंडित राम नरेश महाराज, मनोज घायल, निजामुद्दीन, सैयद सहाब अली, राजीव श्रीवास्तव, इशरत खान, अब्दुल रज्जाक, बसीर अहमद, कौशल कुमार शुक्ला, रेखा पासवान, प्रेमा देवी, पार्वती देवी, सरस्वती, पूजा, सन्नो देवी, सरिता, पलक मौर्या, अनिल मौर्य, हम्माद हुसैन, धर्मेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share