उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के रूपारा मजरे कसरा गाँव में मानसिक तनाव के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रूपारा मजरे कसरा गांव निवासी रघुवीर के पुत्र रामसनेही ने शुक्रवार की देर रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे तत्काल करीब के अस्पताल ले जाने लगे। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

