उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के हसवा विकासखंड क्षेत्र की टेक्सारी बुजुर्ग ग्राम सभा में शनिवार को नवयुवक दंगल कमेटी के द्वारा विशाल दंगल एवं मेले का आयोजन किया गया। दंगल में आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखाया। पहलवानों के बीच हुई रोमांचक कुश्तियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। दंगल में कई पहलवानों के बीच मुकाबले हुए। अखाड़े में उतरे पहलवानों ने अपने दांव-पेंच और कुश्ती के हुनर का प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कई मुकाबले काफी देर तक चले और पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। इस दौरान दर्शकों में भी कुश्ती को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्य मुकाबला पंजाब के चीता पहलवान और लमेहटा गांव के श्रीराम के बीच हुआ। सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी ने दोनों पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। दोनों पहलवानों ने अखाड़े में उतरते ही एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। कुछ देर तक चले रोमांचक मुकाबले में श्रीराम लमेहटा ने शानदार दांव लगाते हुए सिकंदर लखनऊ को पटकनी दे दी। श्रीराम की जीत पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। पहली कुश्ती लकी हुआ राम भरोसे के बीच हुई दोनों बराबर में रही। बचोले लमेहटा ने रामचंद बांदा को पटकनी दी। मोहित मार्क ने निरंजन फतेहगंजपुर को पटकनी दी। संजय लवगांव ने बबलू बाराबंकी को पटकनी दी। 65 कुश्तियां को दॅगल संपूर्ण हुआ। इस मौके पर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ,जिला पंचायत सदस्य गिरीश कुमार , टेक्सारी बुर्जूग वर्तमान ग्राम प्रधान रामकिशन दिवाकर,पूर्व प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह पुत्तन लोधी,मोती लाल यादव, नरसिंह यादव,राघवेंद्र सिंह टिंकू मोदनवाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share