उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के देवमई बीआरसी के खंड शिक्षाधिकारी ने डारी बुर्जूग विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, एमडीएम की गुणवत्ता सहित अन्य व्यवस्थाओं को जांचा। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन शुक्ला ने देवमई ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय डारी बुजुर्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के अभिलेख, उपस्थिति रजिस्टर, अभिभावक शिक्षक बैठक रजिस्टर, सहित अन्य अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं को जांचा।मिड डे मील की गुणवत्ता देखने के लिए स्वयं बच्चों के साथ बैठ कर भोजन किया।इस दौरान विद्यालय की साफ सफाई एवं कक्षाओं का संचालन व्यवस्थित देख संतोष जाहिर किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share