उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद कमीश्नर द्वारा सीएचसी जहानाबाद व पीएचसी खजुहा को माडल सीएचसी एवं पीएचसी चयनित करने तथा प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. यूबी सिंह एवं नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस सलाहकार डॉक्टर एहतराम हुसैन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए दिशा निर्देश दिये गये हैं।
क्षेत्र वासियों के लिये राहत भरी खबर है क्योंकि जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जहानाबाद का चयन माडल सीएचसी के रूप में किया गया है । जिसके बाद अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूत रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ साथ सर्जन, एनेस्थीसिया की नियुक्ति हो सकेगी। जिसके चलते कस्बा सहित क्षेत्रवासियों को कानपुर एवं फतेहपुर सहित अन्य जनपदों में स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों के लिये नहीं भागना पड़ेगा‌। सीएमओ सहित सीएचसी आई टीम में क्वालिटी मैनेजमेंट ने अस्पताल की साफ़ सफाई सहित ओपीडी में डाक्टरों की मौजूदगी, औषधि कक्ष, स्टोर रूम,प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, सहित आदि का निरीक्षण कर सम्बंधित को और बेहतर कार्य के दिशा निर्देश दिये। नेत्र परीक्षण कक्ष पहुंचने पर उन्होंने नेत्र परीक्षण अधिकारी डी डी वर्मा को अनुपस्थिति पाया ,इसी प्रकार एक्स -रे -टेक्नीशियन मुकेश गुप्ता अस्पताल में तो मौजूद थे। लेकिन उपस्थित पंजिका में तीन दिन से उपस्थित दर्ज न होने पर उन्हें अनुपस्थिति कर दिया। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर जे पी वर्मा ने बताया कि डी डी वर्मा मेडिकल लीव में हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share