उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थानां क्षेत्र के अंतर्गत रुस्तमपुर गांव के समीप बुधवार की शाम करीब 5 बजे तेज आंधी पानी के कारण ई-रिक्शा लेकर अपने घर जा रहा रिक्शा चालक के ऊपर बिजली का खम्भा गिर गया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के गज्जा का डेरा गाँव निवासी विपत निषाद जा 30 वर्षीय पुत्र रविकांत निषाद उर्फ छोटू सवारी की तलाश में निकला था। तभी अचानक मौसम खराब होने से वह अपना रिक्शा लेकर घर जा रहा था तभी बिजली का खंभा टूट कर उसके ऊपर गिर जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ई-रिक्शा चालक रविकांत निषाद को पड़ोसी जनपद हमीरपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रविकांत निषाद की मौत हो गई। जिसके चलते परिजनों में कोहराम मच गया परिजन रो-रो करके बेहाल हो रहे थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

